फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून का विरोधः एएमयू में लगे योगी विरोधी नारे, मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Jan 2020 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू में विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा के विरोध में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मानव श्रृंखला बनाने के दौरान हुई नारेबाजी में योगी तेरी कब्र खुदेगी एएमयू की धरती पे, जैसे नारे भी लगे। देर शाम इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ऐसे नारे लगाने वाले 50-60 छात्रों के खिलाफ धारा 153 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पिछले महीने 9 दिसंबर से ही एएमयू में सीएए, एनआरसी आदि को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं के विरोध में नारे भी लगते रहे हैं। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में छात्रों ने आर्ट्स फैकल्टी से लेकर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक तक मानव श्रृंखला बनाने की घोषणा की थी।

बृहस्पतिवार को जब मानव श्रृंखला स्टाफ क्लब से एएमयू गेस्ट हाउस नंबर एक की ओर आ रही थी तभी छात्रों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर योगी तेरी कब्र खुदेगी एएमयू की धरती पर, जैसे नारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 1 मिनट तक ऐसे ही नारे लगते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद आजादी और अन्य तरह के नारे लगते रहे। हालांकि सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में इस तरह के नारे पहले भी लगते रहे हैं, लेकिन देर शाम को पुलिस प्रशासन ने इसका संज्ञान ले लिया और ऐसे नारे लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मुकदमा दर्ज किए जाने की एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि मानव श्रृंखला के दौरान अग्रिम पंक्ति में चल रहे 50-60 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें