फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार बर्खास्त हो : सपा

विज्ञापन
तस्वीर महल राजा महेंद्र प्रताप पार्क में सपा महिला सभा द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मह? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सपा नेताओं और सैकड़ों महिलाओं ने शनिवार को स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क तस्वीर महल पर प्रदर्शन किया। पुलिस के सामने डटी महिलाएं कलक्ट्रेट गेट तक जाना चाहती थीं, क्योंकि घोषणा के अनुसार जिला मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करना था, लेकिन बैरीकेडिंग में डटी पुलिस ने सपाइयों को रोक लिया। इसके बाद ज्ञापन देकर धरना संपन्न हुआ, जिसमें योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई है। इस बीच दो बहनों के बीच मारपीट हो गई, जिसको लेकर सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष डा. गुलिस्ताना ने कहा कि अखिलेश शासनकाल में लागू योजनाओं को योगी सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे जनता बहुत परेशान है। इसीलिए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन हुआ है। उन्होंनेे कहा कि सपा शासनकाल (2012-2017) में महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, गर्भवती महिलाओं को निऱ्शुल्क अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, बालिकाओं के लिए साइकिल वितरण आदि को बंद कर दिया गया है।
सपाई इसका विरोध जारी रखेंगे। अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर एवं सपा नेत्री पूजा गौतम, सितारा बेगम के नेतृत्व में राजा महेंद्र प्रताप पार्क में धरना प्रदर्शन हुआ। लक्ष्मी धनगर ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं, महिला अपराध बढ़ रहे हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ रही हैं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से महिला विरोधी सरकार बर्खास्त करने की मांग उठी। यहां पर सीमा यादव, ओमवती देवी, चित्रा धनगर, सोहन देवी, प्रवेश देवी रामवती देवी, रानी धनगर, सीमा धनगर, रामवती, कांति धनगर आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सलमान भी जुलूस के साथ आए
घेरा कार्यक्रम में सलमान शाहिद, ख्वाजा जिबरान हसन, रत्नाकर पांडेय भी जुलूस के साथ आए। केलानगर चौराहे से महिला कार्यकर्ताओं के साथ सलमान का जुलूस जमालपुर होते हुए तस्वीर महल पहुंचा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध, बलात्कार, घरेलू समस्याएं, घरेलू हिंसा, अशिक्षा ,राजनैतिक उपेक्षा बढ़ रही है। अब महिलाएं इस नाइंसाफी को बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी। सपा सरकार की बंद योजनाओं को दोबारा चालू किया जाए। यहां पर सुमैया खान, मीना बाजी, गुलनाज, फरजाना, शाहिदा आदि मौजूद रहीं।
रुबीना बोलीं गुटबाजी हो रही
सपा महिला घेरा कार्यक्रम से रुबीना खानम के नदारद रहने पर कई सवाल उठे। गौर हो कि महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर रुबीना खानम खेमा नाराज है। इन लोगों का दावा है कि रुबीना की महिलाओं में बढ़ती लोकप्रियता सपा के ही कुछ नेताओं के गले नही उतर रही। जिसकी वजह से वह गुटबाजी का शिकार हैं।
अखिलेश से मिले सपाई
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दिल्ली में सपाइयों ने मुलाकात की। स्थानीय सपा नेता मो. नाजिम, जिलाध्यक्ष छात्र सभा मुंतजिम किदवई, पूर्व प्रदेश सचिव आमिर चौधरी और रामवीर सिंह यादव ने साथियों के साथ सपाई दिल्ली पहुंचे थे। मो.नाजिम ने शहर विधान सभा से दावेदारी की। सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पेंटिंग भेंट की। इस मौके पर सीएम ने सभी को चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें