फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया, थोड़ी देर के लिए भी ऑक्सीजन बाधित नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में विचार विमर्श किया। जेएन मेडिकल कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष मेडिकल कॉलेज में हो रही ऑक्सीजन की आपूर्ति में परेशानी की बात रखी गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी कि मेडिकल कॉलेज को थोड़ी देर के लिए भी ऑक्सीजन का संकट न करना पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की क्षमता, चिकित्सा संस्थान, उपलब्ध संसाधन, आगामी विस्तार की परियोजनाएं, बेड की क्षमता, कोविड-19 टेस्टिंग की मशीनें आदि के विषय में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जल्दी मेडिकल कॉलेज की उपकरणों की क्षमता में विस्तार किया जाएगा। इस दौरान कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें