फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जिले में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी से जूझ रहे अलीगढ़ के लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। इसके प्रभाव से अलीगढ़ और आसपास के जिलों में मौसम बदलेगा।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने अलीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। अलीगढ़ में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। यह बदलाव भीषण गर्मी से राहत देगा। पिछले दो दिनों से अलीगढ़ सहित पूरे प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इस कारण मौसम में बदलाव आएगा। लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें