प्रमुख शिक्षाविद् व एएमयू से सेवानिवृत्त डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि फिल्मकार इसे किसी काल्पनिक शहर से भी दर्शा सकते थे, लेकिन चूंकि अलीगढ़ से जुड़ा संदेश पूरी दुनिया में जाता है। विषय कुछ भी हो, मगर अलीगढ़ का नाम आते ही लोग उससे जुड़ते हैं। यह शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व सामाजिक प्रासंगिकता का केंद्र है। राहत अबरार का मानना है कि शायद इसीलिए भी फिल्मकार ने इस फिल्म को अलीगढ़ से जोड़ा है। प्रख्यात कानूनविद् पूर्व डीजीसी एएमयू में कार्यरत डॉ. अबसार किदवई भी यही राय व्यक्त करते हैं।
अलीगढ़ के थानों में दर्ज तीन तलाक रिपोर्ट
- 43 रिपोर्ट 2025 में दर्ज
- 59 रिपोर्ट 2024 में दर्ज
- 140 रिपोर्ट 2023 में दर्ज
- 578 कुल रिपोर्ट 2019 में कानून बनने के बाद से 2015 तक दर्ज