फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां तुम चले गए: मनोज संतोषी पंचतत्व में विलीन, अंतिम संस्कार में पहुंचे टीवी कलाकारों ने किया याद

Wed, 26 Mar 2025 02:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के शेखर सराफ मैमोरियल हास्पिटल में लेखक मनोज संतोष के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। भाबीजी घर पर हैं के कलाकार मनमोहन तिवारी और डेविड मिश्रा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
लेखक मनोज संतोषी को श्रद्धासुमन अर्पित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाबीजी घर पर हैं, हप्पू की उलटन-पलटन, जीजा जी छत पर हैं सीरियल के लेखक मनोज संतोषी 25 मार्च को रामघाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन 24 मार्च को हैदराबाद के निजी अस्पताल में हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में टीवी कलाकार शामिल हुए।

विज्ञापन


डेविड चाचा हुए भावुक
भाबीजी घर पर हैं, सीरियल में डेविड चाचा की भूमिका निभा रहे अनूप उपाध्याय अपने मित्र संतोषी को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में पहली बार वह मनोज संतोषी से एक नाटक के दौरान मिले थे, जहां उन्होंने एक गजल भी सुनाया था। उनका मन गायन में अधिक लेखनी में कम लगता था। मगर, उनका झुकाव लेखन की तरफ हो गया और एक परिपक्व लेखक के रूप में वह उभरे।

तिवारी जी ने संतोषी जी को किया ऐसे याद
इसी सीरियल में मनमोहन तिवारी की भूमिका निभा रहे रोहिताश गौड़ ने कहा कि इस सीरियल में काम करने का मौका मनोज संतोषी की वजह से मिला। सीरियल में उनसे पहले मराठी कलाकार काम कर रहे थे, लेकिन सीरियल के हिसाब से कानपुर वाला लहजा नहीं था। जब उन्हें मना किया तो वह गुस्सा भी हुए। इस सीरियल को 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 2500 से अधिक एपिसोड पूरा हो चुके हैं। सीरियल को छह आइफा अवार्ड मनोज संतोषी की वजह से मिले हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ को दूसरा घर मानते थे मनोज, यादों में बने रहेंगे
आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में मनोज संतोषी के निधन पर शोकसभा हुई। इस दौरान हॉस्पिटल के निदेशक सुमित सराफ ने कहा कि मनोज संतोषी अलीगढ़ को अपना दूसरा घर मानते थे। उनकी वजह से हमारा अभिनय का शौक पूरा हो गया। मनोज हमारी यादों में सदा बने रहेंगे।
विज्ञापन


कलाकार अनूप उपाध्याय, रोहिताश गौड़ सहित सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, आकांक्षा सराफ, अतुल गुप्ता, मजहर उल कमर, डॉ. संजीव कुमार, संजय माहेश्वरी, राजीव जैन, दीपक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें