फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में तकरार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी नेताओं ने आलाकमान को पत्र लिखकर हालात से अवगत कराया है। कुछ स्थानीय पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता बृजराज सिंह राणा ने प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था नष्ट हो गई है। कार्यकर्ताओं को अपनी बात कहने की छूट नहीं है। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर से आने वाले पर्यवेक्षक व प्रभारी कुछ लोगों की ड्राइंग रूम की सैर करके लौट जाते हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोन दो के पूर्व प्रवक्ता इरशाद सलीम ने केसी वेणुगोपाल, प्रभारी महासचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश हाईकमान ने 6 माह तक प्रदेश में संगठन सर्जन अभियान चलाया। जनपद प्रभारी बदरुद्दीन अलीगढ़ में एक महीने डेरा जमा के कुछ नेताओं के यहां तक सीमित रहे। लेकिन लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

अभियान फ्लॉप साबित हो गया। हम जिला पंचायत चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाए। 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 20 सदस्य भी नहीं जिता पाए। 867 ग्राम प्रधानों में से 50 प्रधान भी नहीं जिता पाए। यह बड़े शर्म की बात है।
कांग्रेस नेता राजीव लीडर ने राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर कहा कि पार्टी हाईकमान को इस समय आत्मचिंतन करने की जरूरत है। जिन लोगों को आपने अलीगढ़ की जिम्मेदारी दे रखी है, वह जिला पंचायत के पूरे 47 प्रत्याशी तक नहीं ढूंढ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें