फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के जीवन की रक्षा करेगी बहन

Tue, 23 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
कलेक्‍ट्रेट में परिवार के साथ पहुंची चौमुहां निवासी रश्मि।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुजरे गुरुवार को जब पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा था। भाई बहन की रक्षा करने की संकल्प ले रहे थे तो उसी दौरान रश्मि अपने भाई हरेंद्र की जान बचाने के लिए किडनी दान करने के लिए भटक रही थी। अतरौली के गांव चौमुंहा की ये बहन अपने भाई को बचाने के लिए हर कीमत पर किडनी दान करने को तैयार है।
विज्ञापन


रश्मि अपने परिजनों के साथ सोमवार को जिला अंग प्रत्यारोपण समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी राजमणि यादव से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम के प्रतिनिधि एडीएम फायनेंस डा.वीके सिंह को अपना प्रार्थना पत्र देकर लौट गई। जिला अंग प्रत्यारोपण समिति के नोडल अफसर एवं जिला मलेरिया अधिकारी राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किडनी दान देने के इस मामले में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में होने वाली समिति की बैठक में निर्णय होगा।

एडीएम से मुलाकात के दौरान डिस्टेंस एजूकेशन से बीकॉम कर रही गांव चौमुहां अतरौली निवासी 22 वर्षीय रश्मि ने बताया कि उसके पिता अनार सिंह किसान हैं। परिवार में दो भाई और चार बहनें हैं। इनमें 27 वर्षीय हरेंद्र की इंफेक्शन की वजह से दोनों किडनी खराब हो गई हैं। उसका इलाज जयपुर के एक चिकित्सक के यहां चल रहा है। चिकित्सक ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। जब उसने स्वयं किडनी देने की बात कही तो उसे जिला स्तरीय अंगप्रत्यारोपण समिति से एनओसी लाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें