फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वियजदशमी पर किया शस्त्र पूजन

विज्ञापन
भारतीय क्षत्रिय महासभा पदाधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने रविवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन क्वार्सी के यश रेजीडेंसी में किया। अध्यक्षता सीपी सिंह राघव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू शामिल हुए। शुभारंभ हवन पूजन से हुआ। इसके बाद सभी शस्त्रों का पूजन किया गया। साथ ही समाज ने भगवान राम की प्रतिमा के सामने शपथ ली कि हमेशा गरीब व असहाय की रक्षा के लिए शस्त्रों को उठाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, वयोवृद्ध और समाजसेवियों का सम्मान किया गया। शिक्षाविद डॉ. रछपाल सिंह ने कहा कि यदि समाज को आगे बढ़ाना है तो हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. राजेश सिंह चौहान ने संगठन के कार्यों एवं विस्तार पर विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि सभी एकजुट होंगे तो समाज आगे बढ़ेगा। नरेंद्र सिंह ने जवां में बुजुर्ग योगेंद्र सिंह चौहान के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर चिंता व्यक्त की। शिक्षक स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी ने पहली बार किसी क्षत्रिय को प्रत्याशी बनाया है। यह सब समाज की एकजुटता का प्रभाव है।
शैलेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा कि आज हमें एकजुट होकर समाज में व्याप्त बुराई को दूर करने की शपथ लेनी चाहिए। डॉ. नरेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कार्यक्रम में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने किया। इस मौके पर अर्जुन सिंह फकीरा, युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, महानगर अध्यक्ष युवा सौरभ तोमर, राजकुमार चौहान, जेएस पुंढीर, पार्षद विजय तोमर, हरेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह चौहान, जैकी ठाकुर, डैनी ठाकुर, कृष्णा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें