फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबे के पात्र में आंगन की मिट्टी-जल रखकर पूजन

विज्ञापन
राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अमृत जल लेते अध्यक्ष शेखर शर्मा व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल एवं राम मंदिर आंदोलन में जान गंवाने वाले भगवान सिंह के आंगन की मिट्टी के साथ-साथ चार धार्मिक स्थलों की मिट्टी एवं जल को तांबे के पात्र में रखकर पूजन किया गया। छह स्थानों की मिट्टी एवं जल को लेकर विहिप नेता शनिवार को दिल्ली जाएंगे। वहां से मिट्टी और जल अयोध्या पहुंचेगा और भूमि पूजन में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

अचलताल स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में शुक्रवार को अशोक सिंघल, भगवान सिंह, अचलेश्वर मंदिर, खेरेश्वर मंदिर, प्राचीन देहलीगेट गुरुद्वारा एवं जैन मंदिर की मिट्टी एवं जल को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया। मीडिया प्रमुख विशाल देशभक्त ने बताया कि शनिवार को पवित्र मिट्टी एवं जल दिल्ली भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, महानगर अध्यक्ष शेखर शर्मा, रितेश वर्मा, गुलशन, आशु सक्सेना आदि मौजूद थे। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का एक प्रतिनिधि मंडल देहलीगेट स्थित प्राचीन गुरुद्वारा पहुंचा और वहां से अमृत जल लिया गया, जिसे अयोध्या भेजा जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के साथ अमृत गुरुवाणी सुनी एवं अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर निर्माण हो, इसको लेकर अरदास भी लगाई। बजरंगदल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने बताया कि देहलीगेट गुरुद्वारा प्रदेश का सबसे प्राचीन गुरुद्वारा है। यहां पर बाबा दीप सिंह का शहीदी पर्व भी मनाया गया। शेखर शर्मा, अमित भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें