फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडिंग वाहनों में बैठ स्टेशन पहुंचे श्रमिक, बिना स्क्रीनिंग ट्रेन में बैठाया

Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठने के लिए जाती श्रमिक मजदूरों की भीड़। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौर से फंसे ईंट भट्ठा मजदूरों का अपने घरों की ओर पलायन करने का सिलसिला जारी है। सोमवार को एक स्पेशल ट्रेन से बिहार के गया जिले के लिए 1720 ईंट भट्ठा मजदूरों को रवाना किया गया।
विज्ञापन


इधर, मजदूरों को भट्ठों से जंक्शन तक आने का सिलसिला लोडिंग वाहनों में ही जारी रहा। सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं। इसके साथ ही लापरवाही की हद तो तब रही जब श्रमिकों की बिना थर्मल स्क्रीनिंग किए ही उनको ट्रेन में बैठा दिया गया।


जिला प्रशासन की ओर से ईंट भट्ठा संचालकों की मांग पर ट्रेनों की व्यवस्था रेलवे के माध्यम से कराई जा रही है। शुरुआत से ही मजदूरों को भेजने में नियमों की अनदेखी की जा रही है। कोरोना से महामारी से भी सबक न लेते हुए मजदूरों को लोडिंग वाहनों मे ठूंसकर स्टेशन तक लाया जा रहा है। स्टेशन पर भी अब इनकी थर्मल स्क्रीनिंग तक होना बंद हो गई है। ट्रेन में मजदूर को बैठाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें