कस्बे के मोहल्ला उपाध्याय में रविवार को व्यापारी के मकान में मरम्मत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर रोहतास (35) की मौत हो गई। बरका गांव निवासी रोहतास अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था।
अचानक करंट लगने पर साथी मजदूर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव गांव ले गए, जहां देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे मां जमुना देवी, पत्नी पूजा, बेटा शिवा, बेटी रिया और छोटे बेटे रोशन को छोड़ गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।