फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य होंगे : मंडलायुक्त

विज्ञापन
कमिश्नर गौरव दयाल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नवागत मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि उनका फ ोकस शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही वह स्मार्ट सिटी योजना में जन सुविधाओं एवं अपेक्षा के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का प्रयास करेंगे। बुधवार को उन्होंने कमिश्नरी में कामकाज भी देखा।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और आम जनमानस की सुविधाओं एवं जरूरत के अपेक्षा अनुरूप कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। शासकीय योजनाओं को पात्रों एवं जरूरतमंदों तक पहुंचना सुनिश्चित कराया जाएगा। शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं की नियमित गहन समीक्षा कर प्रदेश में प्रथम लाने की भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर पूरा फ ोकस रहेगा।
महानगर में जल निगम समेत अन्य विभागों द्वारा पाइप लाइन अथवा सीवर के काम कराने के लिए खोदे गए गड्ढों को न भरने के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। ट्रैफिक लाइट अव्यवस्था को भी संबंधित अफसरों से बात कर सुधरवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह एटा में जिला अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस वजह से वह यहां व्याप्त समस्याओं से वाकिफ हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि श्री दयाल 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी, एटा, जौनपुर, मुजफ्फ रनगर, झांसी, बरेली, आगरा और लखीमपुर खीरी में दो बार समेत अब तक कुल 7 जनपदों में जिलाधिकारी के पद पर रह चुके हैं। इसके साथ ही वह लखनऊ में कई विभागों के विशेष सचिव एवं प्रबंध निदेशक भी रहे हैं। मंडलायुक्त के रूप में उनकी यह दूसरी पोस्टिंग है। इस से पहले आप चित्रकूट में मंडलायुक्त रहे हैं। चित्रकूट में उनका कार्यकाल एक साल से अधिक का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें