फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में रामघाट-कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित रामघाट-कल्याण मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। अतरौली में रामघाट कल्याण मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। अहमदपुरा से नरौना 12 नंबर तक सड़क की एक तरफ से कुछ कट गए हैं। लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

साइड पटरी पर जेसीबी के द्वारा ऊंचे स्थान से मिट्टी हटाने व गड्डों में मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। स्थानी निवासी अंशुल भारद्वाज, नरेंद्र राजपूत ने बताया कि रामघाट कल्याण मार्ग की चौड़ाई कम होने से अलीगढ़ आने जाने में घंटों का समय लगता था। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण रोड पर गुजरना दूभर होता है। सरकार इस रोड को फोर लेन करा रही है जो राहतभरी खबर है। अतरौली से आगे बुलंदशहर की सीमा में गांव जरगवां के पास सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जोरों से चल रहा है। मुख्य अभियंता विजय सिंह ने बताया है कि चौड़ीकरण का कार्य किया जा रही है।



काली नदी पर पुल का भी होगा निर्माण

अहमदपुरा के निकट काली नदी पर जो पुल बना हुआ है, उसकी चौड़ाई भी बेहद कम है। दो बड़े वाहन आमने-सामने से पास नहीं हो सकते हैं। इसे देखते हुए पुल को चौड़ा करने का काम भी शुरू हो गया है। यह पुल भी फोर लेन के समान चौड़ा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें