फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर कुशन का काम करती हैं गिट्टी

Sun, 05 Feb 2017 02:33 AM IST
आशीष निगम
विज्ञापन
Work on the track ballast cushion - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर पड़ी गिट्टी एक गद्दे (कुशन) की तरह काम करती हैं। अगर इस गिट्टी को ट्रैक से निकाल दिया जाए तो ट्रैक टूट जाएगा और ट्रेन हादसा हो जाएगा। सोमना में भी अगर सतर्कता नहीं बरती जाती तो रेल हादसा होना तय था।
विज्ञापन

आप भी जानिए कि किस तरह से ट्रैक पर गिट्टी की बहुत अहम भूमिका होती है...?  
हरदुआगंज में फिश प्लेट गायबः रेलवे ट्रैक को जोड़ने में लगाई जाने वाली फिश प्लेट हरदुआगंज के पास ट्रैक से चोरी हो गई। जिसमें आरपीएफ ने वेदप्रकाश नाम के एक आरोपी को दबोचा है। जबकि कल्याण और कन्हैया नाम के दो अन्य आरोपी फरार हैं। आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर वेदप्रकाश को जेल भेज दिया है। 
दो डॉग, एक स्निफर व एक ट्रैकरः रेलवे के दो ट्रैंड डॉग सुरक्षा में खासी मद्द कर रहे हैं, जिसमें एक लैब्रा डॉग और दूसरा डॉबर मैन है। स्निफर को बम की तलाश में लगाया जाता है। शनिवार को इसी स्निफर ने ट्रैक और रेलवे स्टेशन पर बम की तलाश में जांच की।
विज्ञापन

लेकिन अधिकांश घटनाओं में डॉग स्क्वायड के पहुंचने से पहले ही कई लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने के कारण ये डॉग खुलासा करने में नाकाम हो जाते हैं। 
अब ट्रैक पर डॉग स्क्वायड संग चेकिंगः सोमना साजिश की गुत्थी तो सुलझ गई है, लेकिन जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्राम प्रधानों की मद्द से भी सादा वर्दी में ट्रैक पर गश्त कराई जा रही है।
इधर, अलीगढ़ में भी पीएम मोदी की रविवार की जनसभा के मद्देनजर पूरे दिन चेकिंग की गई है, जिसमें आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर और उनकी टीम के साथ जीआरपी के प्रभारी सत्यप्रकाश ने डॉग स्क्वायड की मद्द से चेकिंग की। रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर और मुसाफिरों का लगेज भी चेक किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें