मदर्स टच स्कूल में नारी गौरव सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रस्म का शुभारंभ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी की पत्नी मनीषा मालपाणी, स्मृति गौतम, स्मिता सिंह ने किया।
कार्यक्त्रस्म की संयोजिका आरती मित्तल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नारी गौरव सम्मान के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना गया, जिन्हें सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किया। इस अवसर पर काजल धीरज, किरण शर्मा, कल्पना पंडित, रेणु शर्मा, रुचि गुप्ता, हिमाद्री, अंबिका पाल, अखिल, दिवाकर राघव आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
स्मृति गौतम (नारी सुरक्षा), स्मिता सिंह (महिला सशक्तिकरण), आशा राठी (हेल्थ एंड मेडिकल), अंजू राठी (चाइल्ड एजुकेशन), शाजिया सिद्दीकी (सामाजिक कार्य), नीलम शर्मा (रूरल एंड एडल्ट एजुकेशन), डॉ. अंशु सक्सेना (कोरोना वॉरियर व नृत्य), डॉ. इंदिरा गुप्ता योग), डॉ. मंजू शर्मा (कविता लेखन), गीता सिंह (नारी आत्मनिर्भरता), रविबाला वार्ष्णेय (गायन), मीनाक्षी जैन (साहित्य) , रेणु चौधरी (फैशन एंड ब्यूटी) , रश्मि आनंद ( हैंडीक्त्रसफ्ट्स वा स्किल ट्रेनिंग) को स्मृति चिन्ह, बीएमबी मसाले का गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।