फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नेतृत्व वक्त की जरूरत, छात्राओं को संभालनी होगी कमान : नशरा

विज्ञापन
नशरा नईम।
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ की निर्वाचित उपाध्यक्ष नशरा नईम ने महिला नेतृत्व को वक्त की जरूरत बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व में आगे आना बेहद जरूरी है। महिलाओं के पास समस्याओं को देखने और समझने का अपना नजरिया होता है। वह मुद्दों को अधिक संवेदनशीलता के साथ उठाती हैं। छात्राओं को आगे आकर कमान संभालनी होगी।
विज्ञापन



नशरा ने कहा कि एएमयू छात्रसंघ में एक छात्रा का उपाध्यक्ष पद तक पहुंचना महिला नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यह केवल एक पद हासिल करना नहीं, बल्कि दूसरी छात्राओं के लिए भी आगे आने और नेतृत्व संभालने का रास्ता खोलना है। उन्होंने कहा कि राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटी से होती है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश के नेतृत्व में भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी स्तर पर महिला नेतृत्व को मजबूत करना जरूरी है।



लॉबी के बिना लड़ा चुनाव
नशरा ने अपनी चुनावी रणनीति पर कहा कि उनके पीछे कोई राजनीतिक लॉबी या संगठित समूह नहीं था। 15-20 दोस्तों ने मिलकर उनका प्रचार किया। उन्होंने आम विद्यार्थियों के बीच जाकर समर्थन मांगा। छात्र राजनीति का मकसद विद्यार्थियों के विकास, शैक्षणिक समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को उठाना होना चाहिए। हॉस्टल से लेकर लाइब्रेरी में किताबें उनकी प्राथमिकता में शुमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें