आज महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर, घुटनों के दर्द, सरवाईकल आदि बीमारियों से परेशान हैं। अगर हम 24 घंटे में से अपने लिए घर पर ही 45 मिनट निकालें और योग करें, तो बीमारियां हमसे दूर होंगी और हम निरोगी रहेंगे।
विगत कई वर्षों से नारी सशक्तिकरण,योग स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान ने सासनी गेट स्थित बरगद वाटिका पर महिलाओं के लिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें योग के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
योग शिक्षिका खुशी श्रीवास्तव ने बताया कि आज महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर, घुटनों के दर्द, सरवाईकल आदि बीमारियों से परेशान हैं। अगर हम 24 घंटे में से अपने लिए घर पर ही 45 मिनट निकालें और योग करें, तो बीमारियां हमसे दूर होंगी और हम निरोगी रहेंगे। उन्होंने 23 मई को योग प्रशिक्षण के अंतर्गत सूर्य नमस्कार,अुनलोम-विलोम प्राणायाम की अभ्यास कराया।
उन्होंने कहा कि अब हर हफ्ते अलग-अलग पार्क मे निशुल्क योग सिखाया जाएगा, ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हम अपने परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा से काम कर सकें। इस दौरान प्राची माहेश्वरी, तुलसी वार्ष्णेय, सरिता, सोनल, सोनिया, पुष्पा, अंशुल, प्रगति, वर्षा शर्मा आदि महिलाओं ने योग सिखा और उसका अभ्यास किया।