फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ठेका बंद कराने के लिए महिलाओं ने डंडा लेकर निकाला जुलूस

Wed, 20 May 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
डंडा लेकर ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गांव कलियानपुर रानी में शराब का ठेका बंद कराने के लिए मंगलवार शाम महिलाओं ने डंडा लेकर जुलूस निकाला। महिलाओं का कहना है कि जब यूरिया डीएपी बिना आधार कार्ड और खतौनी के नहीं मिल सकती तो शराब बिना आधार कार्ड के क्यों मिल रही है। यूरिया डीएपी की तरह शराब का भी कोटा निर्धारित होना चाहिए।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि अगर यह नियम लागू नहीं हुआ तो गांव में शराब का ठेका नहीं चलने देंगी। महिलाओं ने लट्ठ हाथों में लेकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों का भी समर्थन उन्हें मिला।

मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि अगर ठेका को गांव से दूर स्थानांतरित कर दिया जाए तो शराब पीकर होने वाली मारपीट की घटनाओं में कमी आएगी। इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि ठेका पर महिलाओं के उपद्रव की सूचना मिली थी। ठेके पर पहुंचने पर वहां कोई नहीं था। गांव में जुलूस निकालने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें