जल भराव से परेशान स्थानीय महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से किया विरोध प्रद?
- फोटो : CITY OFFICE
एटा चुंगी स्थित देवी नगला में जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एटा चुंगी के रास्ते सर्किट हाउस आने की जानकारी हुई तो यहां के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं रोड पर आकर धरने पर बैठ गईं।
इसकी जानकारी नगर निगम एवं पुलिस अफसरों को हुई तो उनके होश उड़ गए। किसी तरह उन्होंने लोगों को समझाया और पाइप की मदद से पानी निकलवाया, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हो सका। देवी नगला में जल निकासी न होने से जलभराव हो जाता है। इससे नागरिक परेशान हैं। बारिश के दिनों में तो हालत बद से बदतर हो जाते हैं। नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। हालांकि इस बीच डिप्टी सीएम का सर्किट हाउस जाने का कार्यक्रम टल गया तो अफसरों ने भी राहत की सांस ली।