फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का विपक्ष पर तंज: देश में हर दिन खुराफात का हो रहा प्रयास, विफल करनी होगी जहर फैलाने की कोशिश

Wed, 27 Jul 2022 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ये नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही तो संभव हुआ कि प्रदेश में मंदिर व मस्जिदों से लाउड स्पीकर समानता के साथ उतरवाए गए।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें देश में मोदी की अगुवाई में यह शासन सहन नहीं हो रहा। वे लोग देश में हर दिन खुराफात का प्रयास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि पश्चिमी यूपी में दो दिन पहले कांवड़िए के वेष में मजार में आग लगाने की कोशिश की। वह तो पुलिस न पकड़े तो जहर फैलाने का पूरा प्रयास था। हमें ऐसे जहर फैलने वालों की कोशिश विफल करनी होगी।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की सामाजिक समरसता की दृष्टि पर चलकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का रास्ता अपनाना होगा। ये नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही तो संभव हुआ कि प्रदेश में मंदिर व मस्जिदों से लाउड स्पीकर समानता के साथ उतरवाए गए।

डिफेंस कॉरिडोर का केंद्र अलीगढ़
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले देश की सुरक्षा के लिए विदेशी मुद्रा खर्च कर हथियार खरीदे जाते थे। आज देश में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की गई है। अलीगढ़ उसका केंद्र है। देश की सुरक्षा के लिए देश में ही हथियार तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें