फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: एसएसपी दफ्तर के बहार बुआ-भतीजी के बीच जमकर हुई मारपीट, प्रेम प्रसंग का है मामला

Thu, 16 Jul 2020 07:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मारपीट करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के एसएसपी दफ्तर के बाहर बुधवार को दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला के आंख में चोट भी लग गई है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक युवती जो कि शोरों की निवासी बताई जा रही है, उसने अलीगढ़ के साईं विहार निवासी एक युवक के साथ परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ घर से भाग कर शादी कर ली थी। 

विज्ञापन


करीब एक माह बाद परिजनों को जब कोर्ट मैरिज की जानकारी मिली तो उन्होंने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को उन्हें एसएसपी दफ्तर पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। 

वहां युवती की बुआ इस शादी से बेहद नाखुश नजर आईं और वह युवक व युवती पर हमलावर हो गई। बात करते-करते महिलाओं के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराया। 
विज्ञापन


शिकायत महिला थाने तक पहुंच गई। हालांकि हंगामा करने के कारण वहां से भी उन्हें बाहर कर दिया गया। घंटों तक चले एसएसपी दफ्तर पर हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से बैठ कर बात करने के लिए कहा है। फिलहाल पुलिस के समक्ष कोई भी लिखित शिकायत नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें