फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कहा, स्वस्थ तन और मन से ही महिलाएं बनेंगी अपराजिता

Mon, 01 Jul 2019 07:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता द्वारा योग शिविर में योगा कराती रंजना सिंह, रेनू वार्ष्णेय। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
स्वस्थ तन और मन के साथ ही महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं। जीवन में तंदुरुस्ती लाने के लिए अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आगरा रोड स्थित समृद्धि टाउनशिप में रविवार को योग की कार्यशाला लगाई गई। जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन


महिला पतंजलि योग समिति में संगठन मंत्री रंजना चौधरी और उनकी सहयोग रेनू वार्ष्णेय ने विभिन्न प्रकार के योग कराए। घरेलू कार्यों के साथ अपने को स्वस्थ रखने के लिए आसान योग कराए गए। इसी के साथ पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए बच्चों और युवतियों को भी विभिन्न योगासन के साथ मन प्रफुल्लित रखने के लिए भी कई सारे उपाय बताए गए।

यह बोले लोग

- योग कार्याशाला में काफी कुछ सीखने को मिला है। अब घर गृहस्थी के साथ मैं भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखा करूंगी - राधा।
- बच्चों का मन पढ़ाई में लगाने वाले योगाभ्यास अच्छे लगे। अपने बच्चों को प्रतिदिन इन योगाभ्यास का अभ्यास कराऊंगी - कनिका वार्ष्णेय।
- प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के व्यायाम करता था। योग कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुआ हूं। अपने जीवन में योग को भी शामिल करूंगा - सुमित सराफ, डायरेक्टर समृद्धि टाउनशिप।
विज्ञापन

- हालांकि गृहस्थी में समय कम मिलता है। लेकिन फिर भी पूरे परिवार सहित मैं जीवन में योगाभ्यास को शामिल करूंगी - दुर्गेश।

यह हैं समृद्धि टाउनशिप में सुविधाएं

समृद्धि टाउनशिप प्रोजेक्ट की नींव 2015 में रखी गई। 2016 से लोग यहां अपने आशियाने बनाने लगे। 80 हजार मीटर में यह प्रोजेक्ट फैला हुआ है। जिसमें ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, विला, अपार्टमेंट आदि प्रस्तावित हैं। वर्तमान में यहां 60 ईडब्ल्यूएस, 60 एलआईजी व 100 मकान बन चुके हैं। जिनमें लोग रहते हैं।

यहां क्लब हाऊस, बैडमिंटन कोर्ट, जिम, पार्क, चिल्ड्रन पार्क, सेवन वंडर पार्क, मिनि थियेटर, मंदिर, इंडोर स्पोर्ट्स क्लब, स्वीमिंग पूल, जकूजी, बिजली, अंडर ग्राउंड सीवेज सिस्टम, पॉलूशन फ्रई एनवायरमेंट, योगा प्रशिक्षक, जिम ट्रेनर, स्वीमिंग ट्रेनर, एंबुलेंस, वॉकी-टॉकी युक्त चेक पोस्ट व सिक्योरिटी गार्ड, नर्सरी की सुविधा है।

रेन वॉटर हार्वेसिंग सिस्टम, सड़क, बस स्टॉप, पथ प्रदर्शक पट्टिकाएं, वोट शेफ पार्क, पक्षियों को दाना पानी देने का स्थान छोड़ा गया है। हरियाली के लिए विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए गए हैं।

अमर उजाला अपराजिता द्वारा योग शिविर में योगा करती महिला पुरूष और बच

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें