फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
JN Medical College (File Photo) - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत के बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। लड़ाई महिला के ससुराल एवं मायके पक्ष के बीच हुई। सूचना के बाद एएमयू एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जमालपुर गोल मार्केट निवासी एक महिला जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। सोमवार को प्रसव हुआ था। जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ थे। मंगलवार सुबह अचानक आलमबाग निवासी मायका वालों को महिला की मृत्यु की सूचना मिली।

कई लोग पहुंच गए और महिला के पति एवं उसके परिजनों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इस बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। एएमयू के पूर्व छात्र नेता एवं पार्षद सद्दाम हुसैन, वार्ड 35 के पार्षद मो. साकिर आदि पहुंच गए और बीच बचाव किया। पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें