फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ठेका कर्मियों को बंधक बनाया, ठोंका ताला

Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से शराब के ठेका खुलने को लेकर मैलरोज बाईपास पर स्थानीय महिलाओं के अंदर धधक रहा आक्रोश  शुक्रवार को सतह पर आ गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर बच्चों को साथ लेकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को मुक्त कराया और महिलाओं को समझा कर शांत किया।
देहलीगेट क्षेत्र के मैलरोज बाईपास मलिक चौक है। यहां की महिलाओं का कहना है कि पांच दिन पहले घनी आबादी के बीच शराब का ठेका खुल गया है। रात एक बजे तक शराबियों का जमघट रहता है जो आने जाने वाली महिलाओं से बदसलूकी करते हैं। इतना ही नहीं शराब के ठेके से क्षेत्र के माहौल पर भी प्रभाव पड़ सकता है। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी की गई है। लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह इकट्ठा हुई महिलाओं ने हाथों में डंडा लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही शराब की दुकान पर ताला भी जड़ दिया गया। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को समझा कर मामला शांत कराया। इस अवसर पर विरोध् करने वाली महिलाओं में अनीता, सुमन, कमलेश, भावना, ज्योति, वीरवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें