फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी के कार में बंधक मिलने के बाद आपस में भिड़ गईं महिलाएं, दस लोग जख्मी

Mon, 07 Aug 2023 01:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटनाक्रम शुक्रवार रात का है। जब परिवार के साथ घर में सो रही 14 वर्ष की किशोरी अचानक गायब हो गई। आरोप है कि परिवार का रिश्ते का भांजा छत के रास्ते अपने दो साथियों की मदद से उसे घर के अंदर आकर ले गया। तडक़े जब परिवार की आंख खुली तो किशोरी को गायब देख उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद मोहल्ले में खड़ी एक स्कार्पियो में किशोरी हाथ पैर बंधी मिल गई। 
विज्ञापन
पथराव प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र में किशोरी के कार में बंधक मिलने की दो दिन पुरानी घटना में रविवार देर रात महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। एक कार पर पथराव कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से टकराव के हालात पैदा हो गए। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भरती कराया है। 

विज्ञापन

घटनाक्रम शुक्रवार रात का है। जब परिवार के साथ घर में सो रही 14 वर्ष की किशोरी अचानक गायब हो गई। आरोप है कि परिवार का रिश्ते का भांजा छत के रास्ते अपने दो साथियों की मदद से उसे घर के अंदर आकर ले गया। तडक़े जब परिवार की आंख खुली तो किशोरी को गायब देख उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ देर बाद मोहल्ले में खड़ी एक स्कार्पियो में किशोरी हाथ पैर बंधी मिल गई। 

इस घटना पर तडक़े ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को बंधनमुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रविवार देर रात उसी विवाद में दोनों परिवारों की महिलाओं में बहस के दौरान आमना सामना हो गया। दोनों ओर से मारपीट के बीच पथराव हो गया। उस कार पर भी पथराव कर दिया गया। 
विज्ञापन

इससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। खबर पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराकर दोनों पक्षों के घायलों को अस्प्ताल भेजा गया। सीओ प्रथम के अनुसर इस घटना में किशोरी पक्ष से मोहम्मद जाकिर, मौ. शाकिर, मौ. चांद, मौ. फरीद, सौनू, महिला कौशर, आत्मा, नगीना, सलमा व आरोपी पक्ष से विनोद खां घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बाकी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें