फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिलाओं-छात्राओं को बताएंगे आत्मनिर्भर बनने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ौली बंबा स्थित लालाराम श्रीदेवी डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला के बैनर तले विशेष कार्यक्रम होगा। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें अधिकारी, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी व अन्य क्षेत्रों से जुड़ीं महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के अनुभव साझा करेंगीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, सीडीओ योगेंद्र कुमार, डीपीओ व ईओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। कॉलेज सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें संघर्ष ही मजबूत बनाता है। आज महिलाएं न्यायपालिका, प्रशासन, समाज सेवा, व्यापार, खेलकूद आदि क्षेत्रों में अपनी क्षमता को साबित कर रहीं हैं। उन्हें नई जानकारी होने से खुद का स्टार्टअप शुरू करने में काफी मदद मिलेगी। अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। महिलाएं सशक्त होंगी तो देश व समाज सशक्त होगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें