फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नाखून-बालों की खूबसूरती पर भी महिलाओं का ध्यान

विज्ञापन
जेल पॉलिश की स्टोन वर्क। - फोटो : samvad
विज्ञापन
शादी की तैयारियां शुरू होते ही महिलाओं में मेकअप, ड्रेस और खासतौर पर नेल एक्सटेंशन का क्रेज तेजी से बढ़ गया है। महिलाएं अब सिर्फ ब्राइडल मेकअप तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि फैमिली फंक्शन और पार्टी मेकअप के साथ-साथ नाखूनों और बालों की खूबसूरती पर भी खास ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन



शहर के ब्यूटी सैलून में इन दिनों नेल एक्सटेंशन, जेल नेल पॉलिश और अक्रेलिक नेल पॉलिश का ट्रेंड जोरों पर है। महिलाएं इन सेवाओं पर छह सौ रुपये से लेकर तीन हजार तक खर्च कर रही हैं। ब्राइडल मेकअप पैकेज 8 हजार से 40 हजार तक बुक किए जा रहे हैं। अब सैलून सेवाएं केवल दुल्हन के मेकअप तक सीमित नहीं रह गई हैं।


दूल्हे के लिए भी फेशियल, मैनीक्योर और पैडीक्योर जैसी सेवाएं ट्रेंड में हैं। इसके अलावा बालों की देखभाल के लिए नैनो प्लास्टिया और हेयर ट्रीटमेंट भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। नेल आर्ट में भी कई विकल्प उपलब्ध हैं, जैसे बेसिक नेल, जेल नेल, अक्रेलिक नेल, जेल पॉलिश, स्टोन वर्क, नेल एक्सटेंशन, कैट आई नेल पॉलिश, बबल्स नेल आर्ट और ब्राइडल नेल सेट। महिलाएं इंगेजमेंट और शादी के लिए अलग-अलग नेल डिजाइन चुन रही हैं, जिससे उनकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है।
विज्ञापन



इस समय बालों के साथ-साथ महिलाएं और युवतियां नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल एक्सटेंशन पर खास ध्यान दे रही हैं।
- रोमा गौड़, मेकअप आर्टिस्ट

सहालग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महिलाएं और उनके परिवार पहले से ही बुकिंग कर रहे हैं। मेकअप पैकेज आठ से 40 हजार रुपये तक बुक हो रहे हैं।
- मंजू मित्तल ब्रांच मैनेजर एनएस 4

14 से 27 अप्रैल तक की लगभग सभी बुकिंग हो चुकी हैं। इस बार सहालग अच्छे जाने की उम्मीद है और महिलाएं अभी से तैयारियों में जुट गई हैं।
- विवेक गौतम, डायरेक्टर एनएस 4


नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं जमकर खर्च कर रही हैं। नॉर्मल जेल पॉलिश और जेल एक्सटेंशन के अलग-अलग रेट होते हैं।- नंदनी वार्ष्णेय, मेकअप आर्टिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें