फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू नगर में महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधी पार्क इलाके के बापू नगर में शुक्रवार को एक महिला को घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी है। जेएन मेडिकल कालेज में उसका उपचार जारी है। महिला के बेटे ने चाचा और बेटे पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

राधा पत्नी ऋषिपाल निवासी बापू नगर, गांधी पार्क दोपहर को अपने घर में कुछ काम कर रही थी। इसी दौरान तीन से चार हमलावर आए और आव देखा न ताव महिला के ऊपर फायर झोंक दिया।
गोली सीधे महिला के पेट में जा धंसी। इधर, हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। आनन फानन में परिजन महिला को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। राधा के सुमित ने बताया कि चाचा के बेटे के साथ 1500 रुपये को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

इसी बात से वह रंजिश मानने लगे हैं। शुक्रवार की सुबह भी उनसे विवाद हुआ था। इसके बाद चाचा का बेटा अपने दो से तीन साथियों सहित दोपहर में घर आया और गोली चला दी। ऋषिपाल के अनुसार हमलावर बेटे को मारने आए थे। बेटे के न मिलने पर वह पत्नी को गोली मारकर चले गए।
इस संबंध में आरोपी चाचा अनिल व उसके बेटे भानू के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार महिला की हालत अभी गंभीर है। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें