फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एआई डीपफेक से महिला से 1.25 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की फर्जी डीपफेक अश्लील तस्वीरें तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और डराकर उससे 1.25 लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन




आरोप है कि दबाव में आकर पीड़िता को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा और रकम आरोपियों को देनी पड़ी। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई।

लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल क्वार्सी थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद शिकायत को सही पाया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि एआई के जरिए की गई इस तरह की साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग गंभीर अपराध है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें