फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क किनारे खड़ी महिला को कार ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Sat, 13 Jan 2024 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव अनवराबाद निवासी राजू अपनी पत्नी छाया देवी के साथ कहीं जाने के लिए सेहोर रजबहा पुल के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। एटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी छाया देवी को रौंद दिया। इससे छाया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका छाया देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोपहर करीब दो बजे जीटी रोड पर सेहोर रजबहा पुल के पास सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कार ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव अनवराबाद निवासी राजू पुत्र रामजीत सिंह के अनुसार 12 जनवरी की दोपहर वह अपनी पत्नी छाया देवी के साथ कहीं जाने के लिए सेहोर रजबहा पुल के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। एटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी छाया देवी को रौंद दिया। इससे करीब 55 वर्षीय छाया देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होते ही आसपास के तमाम लोग घटनास्थल पर आ गए। कार चालक वहां से भाग निकला। जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ऋषिपाल कसाना ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें