आरोप है कि ज्योति अपने साथियों के साथ माधुरी के घर में घुस गई औऱ मारपीट कर डाली। जिसके बाद माधुरी को नाले में गिरा दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने माधुरी को नाले से बाहर निकाला। वहीं आसापस के लोगों के देख ज्योति के साथी भाग गए। इधर ज्योति का आरोप है कि माधुरी ने उसके साथ मारपीट की और नाले में गिरा दिया।
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के लक्ष्य नगर में अपने घर के चबूतरे से मिट्टी खोद रहे मजदूर को रोकना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली दूसरी महिला ने दंबगों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला को नाले में फेंक दिया। आसपास के लोगों को देख दूसरी महिला के साथी फरार हो गए और महिला भी नाले में कूद गई। नाले में अध डूबी महिला को देख राहगीर भी एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस ने महिला को नाले से निकाला।
विज्ञापन
माधुरी पत्नी पवन शर्मा निवासी लक्ष्य नगर क्वार्सी बाईपास सुबह 11 बजे अपने घर पर बच्ची और सास के साथ काम कर रही थीं। उनके मकान के पड़ोस में एक खाली प्लॉट पड़ा है। जो स्वर्ण जयंती नगर निवासी ज्योति सिंह का है। आरोप है कि सुबह ज्योति सिंह अपने साथियों के साथ प्लॉट पर आईं और माधुरी के घर के आगे बने चबूतरे की मिट्टी खुदवाने लगीं। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
आरोप है कि ज्योति अपने साथियों के साथ माधुरी के घर में घुस गई औऱ मारपीट कर डाली। जिसके बाद माधुरी को नाले में गिरा दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने माधुरी को नाले से बाहर निकाला। वहीं आसापस के लोगों के देख ज्योति के साथी भाग गए। इधर ज्योति का आरोप है कि माधुरी ने उसके साथ मारपीट की और नाले में गिरा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नाले से निकाला। दोनों तरफ से क्वार्सी पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।