फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक के पहिए में फंस महिला की साड़ी, सड़क पर गिरी, हुई मौत

Sat, 01 Jul 2023 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला भांजे के साथ बाइक से मथुरा जा रही थी। रास्ते में खारा नहर के पास पहुंचते ही चलती बाइक के पहिये में कमलेश की साड़ी फंस गई। इससे वह बाइक से सड़क पर गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयीं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गोंडा क्षेत्र के खारा नहर के पास चलती बाइक के पहिए में महिला की साड़ी फंस जाने से बाइक से गिरकर मौत हो गई। महिला भांजे के साथ बाइक से मथुरा जा रही थी। 

विज्ञापन


महानगर के थाना सासनीगेट क्षेत्र के विहारी नगर निवासी कमलेश (50) पत्नी देशराज 26 जून को अपनी ननद के घर शादी समारोह में शामिल होने गोंडा के गांव सरकोरिया गई थीं। वहां से बृहस्पतिवार को भांजे के साथ बाइक से मथुरा जा रही थी। रास्ते में खारा नहर के पास पहुंचते ही चलती बाइक के पहिये में कमलेश की साड़ी फंस गई। 

इससे वह बाइक से सड़क पर गिर गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयीं। परिजन पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शनिवार को कमलेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें