फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परिवार के साथ मंदिर से लौट रही महिला की हादसे में गई जान

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
परिवार के साथ माता के मंदिर में जात करने गई महिला की घर लौटते समय हादसे में मौत हो गई। कस्बे में श्री शांति निकेतन आश्रम के पास बोलेरो कार की टक्कर से टेंपो सवार महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव भौनई निवासी 35 वर्षीय सुनीता पत्नी प्रेम सिंह अपनी सास किरण देवी पत्नी दलवीर सिंह और बच्चों प्रियांशू, दक्ष व निधि के साथ गंगीरी क्षेत्र के गांव रतरोई स्थित माता के मंदिर में जात करने गई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार टेंपो से गांव लौट रहा था। छर्रा में सामने से आ रही बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता और उनकी बेटी निधि घायल हो गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि निधि को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। कोतवाली निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें