फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव घरबरा में ससुरालियों ने दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति व दो अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता महेश चंद निवासी राजा रामपुर थाना नारखी फिरोजबाद ने थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी दुर्गेशलता की शादी 15 जून 2020 को कैलाश पुत्र महावीर निवासी घरबरा के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुरालवाले अंगूठी व चेन की मांग करने लगे। विरोध करने पर बेटी की हत्या कर शव पंखे पर लटका दिया। इंस्पेक्टर क्राइम केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति कैलाश सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कैलाश, वेदन ऊर्फ वेद प्रकाश, महावीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें