फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका, मुंह से बह रहा था खून, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 29 Aug 2024 05:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोतवाली पुलिस ने आशंका जताई कि एक दिन पहले हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। उसके शरीर पर महरून कलर का कुर्ता और सलवार था।
विज्ञापन
महिला का शव मिलने के बाद शिनाख्त के प्रयास करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28  अगस्त की सुबह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे पिलखुनी नहर में एक महिला का शव मिला है। उसका शरीर और चेहरा तेजाब जैसे पदार्थ से जलाया गया था। मुंह से खून बह रहा था। कोतवाली पुलिस के अनुसार शव नहर में कहीं से बहकर आया है। आसपास के थानों से संपर्क कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


पिलखुनी नहर में महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने आशंका जताई कि एक दिन पहले हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष होगी। उसके शरीर पर महरून कलर का कुर्ता और सलवार था। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला कौन थी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें