बुधवार की शाम करीब छह बजे गांव कृपा रामपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से छह बकरियां मर गईं।
गांव कल्याणपुर निवासी शंकरलाल के अनुसार वह अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल ले गए थे। शाम में वह बकरियों को लेकर घर लौट रहे थे। कृपा रामपुर गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय बहजोई की ओर से आई पैसेंजर ट्रेन की चपेट में छह बकरियां आ गईं। बकरियों की मौत से पशुपालक के परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।