फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Murder: मुरसान में दहेज के लिए महिला को मार डाला, हत्या के बाद शव को जलाया

Tue, 06 Sep 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हत्या की सूचना पर मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव के जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव चमरूआ में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर उसके शव को जला दिया। साथ ही, उसकी बड़ी बहन को भी पीट कर घायल कर दिया है। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। हत्या की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


देवलाल पुत्र लाखन सिंह निवासी खरकपुर थाना खंदौली, आगरा का आरोप है कि उसकी दो बहनों की शादी करीब चौदह माह पूर्व चमरूआ निवासी छोटेलाल के दो बेटों के साथ की थी। बड़ी बहन सोम देवी (26) की शादी सुभाष और छोटी बहन पूजा (20) की शादी रवि के साथ हुई थी।

देवलाल का कहना है कि शादी में एक ईको गाड़ी, घरेलू सामान व पांच लाख रुपये नगद दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दोनों बहनों को मारते-पीटते थे और दहेज में एक बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार को रवि, सुभाष पुत्रगण छोटेलाल, छोटेलाल पुत्र चंद्रपाल, राजीव पुत्र चंद्रपाल व राजवीर की पत्नी ने मिलकर पूजा की हत्या कर दी। इसकी सूचना पर देवलाल अपने परिजनों के साथ गांव चमरूआ पहुंच गया। गांव पहुंचने पर पता चला कि पूजा के शव को ससुरालवालों ने जला दिया है।

सोम देवी अपनी छोटी बहन पूजा के दो माह के बेटे के साथ गांव में मिली, जो काफी डरी व घबराई हुई थी, जिसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। हत्या की सूचना पर मुरसान पुलिस भी पहुंच गई और महिला के शव के जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें