संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा से हाथरस स्कूल जा रहा बच्चा से भरा एक टेंपो पलट गया। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन से बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने की वजह से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सोमवार की सुबह स्कूली बच्चे एक टेंपो में सवार होकर विद्यालय जा रहे थे। टेंपो ओवरलोड हो गया था। जैसे ही बरसै के निकट एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा एक स्कूटी चालक ने ओवरटेक कर दिया। इसी चक्कर में टेंपो चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
टेंपो पलटते ही हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहगीरों ने टेंपो के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर आए। हादसे में दीक्षा दीक्षित निवासी सासनी, प्रतीक्षा निवासी सासनी, शिवम निवासी अकबरपुर सासनी, राजकुमार निवासी सासनी, फिजा निवासी सासनी और माधव सोलंकी निवासी बरसे घायलहो गए।
इसमें माधव सोलंकी की हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। राहगीरों की मानें तो ओवरलोड टेंपो चालक की लापरवाही से छात्रों से भरा टेंपो पलट गया। राहगीरों के अनुसार टेंपो में करीब आठ सवारी थी