फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, बरेली, लखनऊ व अलीगढ़ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ व झांसी के बीच मैच - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में गोरखपुर, बरेली, लखनऊ व अलीगढ़ की टीम पहुंच गई है। सेमीफाइनल व फाइनल बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने मिर्जापुर को 4-0, लखनऊ ने वाराणसी को 2-0, अलीगढ़ ने चित्रकूट को 2-0 से हराया, जबकि बरेली व मेरठ का मैच बराबरी पर छूटा। सुबह 8 बजे से सेमीफाइनल में लखनऊ व अलीगढ़ और गोरखपुर व बरेली की टीम के बीच मैच होगा।
इससे पूर्व स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रयागराज ने अयोध्या को 6-0 गोल से हरा दिया। स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने झांसी को 5-0 से लखनऊ ने प्रयागराज को 4-0, झांसी ने आजमगढ़ को 2-0 गोल से हराया। उधर, डीएस कॉलेज के मैदान पर मेरठ व बरेली का मैच 0-0 गोल, सहारनपुर व आगरा का मैच 2-2 गोल, कानपुर व मेरठ का मैच 0-0 गोल बराबरी पर रहा। अलीगढ़ में चित्रकूट को 4-0 गोल से हरा दिया।
विज्ञापन

हॉकी में लड़कियां ले रहीं दिलचस्पी
अब हॉकी में लड़कियां काफी दिलचस्पी ले रही हैं। बीच में इनमें गिरावट आई थी। करीब 16 मंडल, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमों का आना इस बात की दलील है कि महिला हॉकी बढ़ रही है। मेरी कोचिंग से निकलीं प्रीति दुबे रियो ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कई खिलाड़ी टीम इंडिया के मुहाने पर हैं।
विज्ञापन

-शशि नवेत, हॉकी कोच, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
फील्ड से हुई परेशानी
स्टेडियम में हॉकी मैच के लिए बनाए गए फील्ड से खिलाड़ियों को काफी परेशानी हुई। दरअसल, कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा था। समतल न होने से अचानक गेंद उठ जाती थी।
कुछ खिलाड़ियों को नहीं मिला खाना
मैच खेलकर आई कुछ खिलाड़ियों को खाना नहीं मिला। जब वह खाना खाने पहुंचीं तब पता चला खाना खत्म हो गया। वहीं, दोपहर करीब दो बजे खाना मिलने से खिलाड़ियों को परेशानी हुई।
बाहरी खिलाड़ी होने का आरोप
अलीगढ़ टीम से जो खिलाड़ी खेल रही हैं, उन पर बाहरी होने का आरोप लगाया गया है। टीम में अलीगढ़ के कुछ खिलाड़ी नाम के हैं, जबकि कई खिलाड़ी बाहरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें