नजमा बेगम बाग की रखवाली कर अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही नजमा बेगम की मौत हो गई।
अलीगढ़ में थाना पालीमुकीपुर के गांव पनेहरा निवासी नजमा बेगम (55) पत्नी जव्वाद अली की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया गया कि नजमा बेगम 13 मई की शाम को बाग की रखवाली कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही नजमा बेगम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया। वहीं, थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।