फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रसव के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, मौत, काटा हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sun, 06 Aug 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परिजनों के अनुसार शनिवार को पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद तालसपुर स्थित एक दाई के यहां पूनम ने प्रसव के दौरान बेटी को जन्म दिया। शाम को पूनम की तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काट दिया।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल हॉस्पिटल, अलीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में प्रसव के बाद अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। महिला का तालसपुर स्थित एक दाई के यहां प्रसव कराया गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते खूब हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पूनम निवासी हरदोई, पाली मुकीमपुर की शादी शादी 5 साल पहले गभाना के नूरपुर निवासी एक युवक के हुई थी। परिवार में दो बेटियां हैं। पति पीडब्ल्यूडी में क्लर्क हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार को पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद तालसपुर स्थित एक दाई के यहां पूनम ने प्रसव के दौरान बेटी को जन्म दिया। शाम को पूनम की तबियत बिगड़ गई। 

परिजनों ने उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा काट दिया। ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें