फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला ने फंदे पर झूलकर दी जान, ससुराल-मायके पक्ष ने साधी चुप्पी

Wed, 28 Dec 2022 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र के महावीर नगर में महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या करने का एक अजीब मामला आया है। महिला की मौत के कारण पर ससुराली और मायके वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को महिला के पास से एक मोबाइल मिला है, जो मामले को खाेल सकता हैे। पुलिस फोन कॉल डिटेल पता कर रही है।  
विज्ञापन
महिला फंदे पर झूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र की बस्ती महावीर नगर में मंगलवार रात एक महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।  खास बात है कि इस मौत के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस को महिला के पास एक मोबाइल मिला है, जिससे पूरा परिवार व पति अंजान है। अब पुलिस उस मोबाइल की मदद से जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।

मूल रूप से संभल की 24 वर्षीय दुर्गेश की शादी महावीर नगर के राहुल के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। दंपती पर एक बेटा भी है। मंगलवार रात कमरे में उसने अचानक फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। ससुरालियों ने सुबह मायके पक्ष को खबर देकर बुला लिया। खबर पर इलाका पुलिस भी आ गई। मगर न तो मायके पक्ष से और न ससुराल पक्ष से कोई कुछ बोल रहा है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे के अनुसार महिला के पास से एक मोबाइल मिला है। उसके विषय में परिवार के सभी सदस्य अंजान है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी पर मोबाइल था, इसकी उसे जानकारी नहीं थी। पूछताछ में भी पति व अन्य लोगों ने कुछ नहीं बताया। अब मोबाइल से जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कहां से आया और महिला किन लोगों से इस मोबाइल से बात करती थी। उसके बाद ही मौत से जुड़ी वजह साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें