शीतलहर और ठंड के चलते जिले के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय 29 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले 27 और 28 दिसंबर को विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। बीएसए सतेंद्र ढाका ने बताया कि जिले के बेसिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, आईएससी सहित अन्य बोर्ड के विद्यालय 29 दिसंबर को बंद रहेंगे।