फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेम विवाह के तीन माह बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
बन्ना देवी थाना क्षेत्र के ऊदला गांव में मंगलवार को 21 वर्षीय शाहीन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला ने करीब तीन माह पहले ही गांव के युवक से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

रोरावर क्षेत्र के जलालपुर निवासी शाहीन ने तीन माह पहले ऊदला गांव निवासी अलीमुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक विवाह के कुछ समय बाद से दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ।


इसके कुछ देर बाद शाहीन का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसे देखा तो घर में अफरातफरी मच गई। शाहीन के मायके वाले भी ऊदला पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सृष्टि जैन ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में महिला के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें