थाना पाली मुकीमपुर के गांव रायपुर खास के मजरा नगला बंजारा में सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई। गांव निवासी कप्तान सिंह के अनुसार शुक्रवार की सुबह उनकी पत्नी गायत्री देवी (53) शौच के लिए गई थी। वहां पर साप ने डस लिया। घर पहुंचते पहुंचते पत्नी की तबीयत बहुत खराब हो चुकी थी। वह इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मनीष बालियान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गायत्री देवी अपने पीछे पति सहित चार बेटों को रोता छोड़ गई हैं।