फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भडीरा में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, उसका शव घर में रोशनदान पर चुनरी से फंदे पर लटका हुआ मिला। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पिसावा के गांव प्रेमपुर निवासी नीरज देवी (24) के परिजनों ने बताया कि नीरज की शादी गोंडा की ग्राम पंचायत रजावल के माजरा गांव भडीरा निवासी शिवकुमार से करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी, उसकी तीन वर्ष और छ माह की दो पुत्रियां हैं। शिव के परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह दंपती खेतों पर चारा लेने गए थे, वहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिस पर सुबह करीब नौ बजे नीरज घर आकर कमरे में जाकर चुनरी के सहारे रोशनदान पर लटक गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

परिवार के लोगों की नजर गई तो उसे फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक के पास गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मायका पक्ष के लोगों को मिली तो वे गांव पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने घर के बरामदे में जमीन पर रखे महिला के शव को पंचायतनामा भर कब्जे में ले लिया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें