सारसौल के सूत मिल चौराहे पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 53 वर्षीय महिला रईसन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने जा रही थीं।
टक्कर के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कांग्रेस नेता आगा ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और लापरवाह चालक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों से लिखित शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो