फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानऊ-छर्रा रोड पर उकावली रजबहा पुल के पास मंगलवार को दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन



कासगंज के थाना सहावर के गांव फरौदी निवासी शांति देवी (65) के परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को अपने धेवते के साथ बाइक से गांव खेड़ा नारायण सिंह से शाहगढ़ जा रहे थे।


सुबह करीब 11:30 बजे नानऊ-पिलखना रोड पर गांव उकावली रजबहा पुल के पास पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पीआरबी कर्मियों ने महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें