मृतक महिला मीरा देवी (55) वर्ष पत्नी हजारीलाल निवासी मोहल्ला कर हाथरस की 16 मई को हालत बिगड़ गई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एमडी टीबी हॉस्पिटल में बने कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे। महिला भी एक स्वास्थ्यकर्मी की मां है। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक महिला मीरा देवी (55) वर्ष पत्नी हजारीलाल निवासी मोहल्ला कर हाथरस की 16 मई को हालत बिगड़ गई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मीरा देवी का पुत्र सफाई कर्मचारी है और स्वास्थ्य विभाग में तैनात है।
इन लोगों ने चिकित्सक व अन्य स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर काफी लोग पहुंच गए। चिकित्सक ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर हाथरस गेट पुलिस भी वहां आ गई।